अजब गजब: इस मां-बेटे की जोड़ी को कपल समझने की भूल कर रहे लोग! दूसरी बार मां बनने जा रही महिला इस वजह से हो रही शर्मिंदा

इस मां-बेटे की जोड़ी को कपल समझने की भूल कर रहे लोग! दूसरी बार मां बनने जा रही महिला इस वजह से हो रही शर्मिंदा
  • 20 साल दोबारा मां बनने जा रही जेस गोल्डन
  • दोनों बेटों की उम्र में है 21 साल का फासला
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया में मां और बेटे के रिश्ते को सबसे अनुमोल माना जाता है। हालांकि, आज के समय में कुछ लोग इस सबसे खास रिश्तें की अहमियत को न समझते हुए बिना सोचे समझे गंदे कमेंट्स करना शुरू कर देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही व्यवहार एक विदेशी महिला के साथ भी हो रहा है। उसके और उसके बेटे के बीच एज गैप बहुत कम है इसलिए जो भी इन दोनों को साथ देखता है वो इन्हें कपल समझने की भूल कर बैठता है। इसी के चलते कुछ लोग उनका मजाक भी बना रहे हैं। साथ ही उनके बारे में अपमानजनक बातें भी कर रहे हैं।

अपने बेटे और खुद के बारे में सुनकर महिला को काफी शर्मिंदगी भी होती है। उसे इस बात के अलावा महिला को एक और बात से ज्यादा शर्मिंदगी होती है, जिसके बारे में उसने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी दी है।

बेहद कम है ऐज गैप

द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस 45 वर्षीय महिला का नाम जेस गोल्डन हैं। उसके इंस्टग्राम पर लगभग ढ़ाई लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जेस सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी पर्सनल लाइफ के कई फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि वह 45 साल की उम्र में फिर से प्रेग्नेंट हैं।

इस दौरान जेस ने बताया कि उनका एक 20 साल का बेटा भी है। उनके इस वीडियो पर कई लोग कमेंट कर रहे हैं। कुछ सवाल कर रहे हैं उसके पहले और दूसरे बच्चे में इतना अंतर कैसे हैं। वहीं कई दोनों बच्चों की ऐज गैप को लेकर उसका मजाक भी उड़ा रहे हैं।

जेश ने बताया कि लोग उन्हें और उनके 20 साल के बेटे को एक साथ देखकर उन्हें मां-बेटे के बजाए बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड समझने लगते हैं। हालांकि, जेस इस बात से ज्यादा अपने दोनों बच्चों की उम्र में 20-21 साल का गैप होने की वजह से शर्मिंदा हैं।

45 साल में दूसरी बार हुई प्रेग्नेंट

अपनी प्रेंग्नेंसी को लेकर इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में जेस अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया है कि वह दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इसके अलावा वीडियो में जेस अपने पहले बेटे के साथ भी नजर आ रही हैं। जिसमें दोनों की शक्ल काफी मिल रही है। उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि दोनों बच्चो की उम्र में 20-21 का फर्क होने वाला है।

वीडियो हुआ जमकर वायरल

जेस के प्रेंग्नेंसी से जुड़े यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही लोगों ने वीडियो पर जमकर कमेंट भी किए। एक यूजर लिखा, यह दोनों जुड़वां लगते हैं। वहीं एक अन्य ने लिखा, यह बहुत ही प्यारी बात है और इसमें शर्मिंदा होने वाली कोई बात नहीं है।

Created On :   16 Jan 2024 7:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story